फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब केजीएमयू में तय होगा किसका कोरोना टेस्ट सही, किसका गलत

Tue, 12 May 2020 02:40 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

  • कॉरपोरेट लैब की जांच में पॉजिटिव मरीजों को आईवीआरआई की रिपोर्ट में निगेटिव बताने से बढ़ा असमंजस
  • विरोधाभास बढ़ने के बाद डीजी हेल्थ की ओर से जारी किए गए निर्देश
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉरपोरेट लैब की जांच में एक-एक कर कोरोना पॉजिटिव पाए गए चार लोगों को आईवीआरआई की लैब की जांच में निगेटिव बता दिए जाने पर असमंजस बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से लेकर निजी डॉक्टर तक यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि किसकी रिपोर्ट सही है और किसकी गलत। लिहाजा अब कॉरपोरेट लैब की जांच में पॉजिटिव बताए गए लोगों की एक जांच केजीएमयू लखनऊ में भी कराने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


पिछले एक हफ्ते में कॉरपोरेट लैब में अलग-अलग जांच के बाद जिन चार सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, उन्हें आईवीआरआई की जांच में निगेटिव करार दिया गया। एक के बाद एक चारों केस की रिपोर्ट में यह विरोधाभास सामने आने के बाद यहां से यह मामला पिछले दिनों शासन को रेफर कर दिया गया था। 

इसके बाद लगातार यहां के अधिकारियों की सामने आते नए तथ्यों पर स्वास्थ्य महानिदेशालय के अफसरों से बात हो रही थी। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को डीजी हेल्थ की ओर से बरेली के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे चारों मरीजों के सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भिजवाएं ताकि यह पुष्टि हो सके कि आईवीआरआई और कॉरपोरेट लैब में से किसकी रिपोर्ट सही है और किसकी गलत। 
विज्ञापन


हालांकि शाम को ही यह कहते हुए बरेली के चारों मरीजों के सैंपल केजीएमयू भिजवाने से रोक दिया गया कि कॉरपोरेट लैब में लखनऊ के जिन मरीजों को पॉजिटिव बताया गया है, पहले उनकी केजीएमयू में जांच कराई जाएगी। इसके बाद भी अगर कोई पुष्टि नहीं हो पाई तो बरेली से सैंपल मंगाए जाएंगे। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि डीजी हेल्थ के निर्देश पर चारों का सैंपल लिया जाना था लेकिन अब टाल दिया गया है। नए निर्देश आने के बाद कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें