फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अब सड़क का सफर और खर्चीला, पहली अप्रैल से बढ़ेगा टोल टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्टेट और नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स पहली अप्रैल से बढ़ जाएगा। इससे राजधानी लखनऊ, नैनीताल, पीलीभीत, मुरादाबाद तक आना-जाना भी महंगा हो जाएगा। सभी टोल पर पांच से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

बरेली से लखनऊ की दूरी 260 किलोमीटर है और इस दूरी में चार टोल हैं। पहला टोल फरीदपुर में, दूसरा सीतापुर के खैराबाद में, तीसरा लखीमपुर के मैगलगंज और चौथा लखनऊ के इंटौजा में है। खैराबाद में अक्तूबर और इंटौजा में सितंबर में दर बढ़ती है। इसलिए सिर्फ दो टोल पर बढ़ोतरी की गई है। अभी लखनऊ तक के सफर के लिए टोल टैक्स 585 था, जो अब बढ़ाकर 600 रुपये हो जाएगा।सुविधाएं बढ़ी हो या नहीं लेकिन टोल बढ़ाने में कोई देरी नहीं की गई। यूपी स्टेट हाईवे ने भी नैनीताल रोड के दोहना टोल की दरें बढ़ाईं है। इससे 12000 से अधिक वाहनों पर टैक्स का भार बढ़ेगा। टोल प्लाजा संचालित कर रही कंपनी के महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता ने बताया कि पहली तारीख से नई टोल दरें साफ्टवेयर पर अपडेट हो जाएंगी। ऐसे ही मुरादाबाद से बरेली के बीच दो टोल है। पहला बरेली जिले के ठिरिया खेतल और दूसरा मुरादाबाद के इकरोटिया में है। इन दोनों टोल पर अब तक 305 रुपये टैक्स था, वह बढ़कर 325 रुपये हो जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

-
नैनीताल रोड के दोहना टोल की नई और पुरानी दरें
टोल टैक्स
वाहन पहले (एक तरफ) दोनों तरफ अब ( एक तरफ से) दोनों तरफ से
कार, वैन 115 170 120 180
हल्के व्यावसायिक वाहन 170 255 180 270
बस व ट्रक दो एक्सल 345 515 360 535
व्यावसायिक वाहन तीन से छह एक्सल 555 830 580 865
ओवर साइज वाहन (सात या इससे अधिक एक्सल) 685 1030 715 1075
-
पीलीभीत रोड के लभेड़ा टोल की दरें
कार 70 105 70 110
हल्के व्यावसायिक वाहन 115 170 115 175
बस व ट्रक 240 360 245 365
वाहन व्यावसायिक तीन एक्सल 260 395 265 400
वाहन व्यावसायिक (चार से लेकर छह एक्सल) 375 565 385 575
वाहन व्यावसायिक (सात और सात एक्सल से अघिक) 460 690 470 700

रामपुर-मुरादाबाद मार्ग पर ठिरिया खेतल फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा
पहले एक तरफ वापसी सहित अब एक बार वापसी समेत
कार 160 235 165 245
हल्के व्यावसायिक वाहन 245 365 250 380

बस व ट्रक 495 745 510 765
वाहन व्यावसायिक (चार से लेकर छह एक्सल) 760 1135 770 1155
वाहन व्यावसायिक (सात और सात एक्सल से अघिक) 975 1460 1005 1505


फरीदपुर टोल टैक्स पर रेट लिस्ट

वाहन पहले एक तरफ दोनों तरफ अब एक तरफ दोनों तरफ

कार 130 195 135 200

हल्के व्यावसायिक वाहन 210 315 215 325
बस व ट्रक 440 655 455 680

बड़े व्यावसायिक वाहन 480 715 495 740
ओवरसाइज वाहन (चार से छह एक्सल) 685 1030 710 1065
( लोकल पास पर 10 रुपये से बढ़कर 340 से 350 हो गया है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें