फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मिलेंगे नए राशन  कार्ड, वितरण जल्द

Thu, 20 Oct 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही लोगों के हाथों में नए राशन कार्ड पहुंच जाएंगे। खाद्य विभाग ने नए राशन कार्ड उपलब्ध करा दिए हैं। जिला प्रशासन जल्द ही इनका वितरण अफसरों की निगरानी में कराएगा।
विज्ञापन

करीब एक दशक पुराने राशन कार्ड अब रद्दी हो जाएंगे। इसके बदले राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मल्टीकलर में प्रिंट नए राशन कार्ड लोगों तक पहुंचाए जाएंगे। खाद्य विभाग ने 7,75,378 नए राशन कार्ड जिले में उपलब्ध कराएं हैं। रंगीन कवर वाले राशन कार्ड में अंदर पेज पर ब्लैक एंड व्हाइट में लाभार्थी का फोटो छपा हुआ है। जिला पूर्ति कार्यालय पर पहुंचे कार्डों की गिनती कराई जा रही है।

बीडीओ ग्राम सभा बार कराएंगे कार्ड वितरण  
विभाग गड़बड़ी रोकने के लिए नए कार्डों का वितरण कोटेदारों के माध्यम से नहीं कराएगा। डीएम पंकज यादव ने निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण इलाकों में बीडीओ ग्राम सभा बार कार्ड वितरण कराए जाएं। शहरी इलाकों में पूर्ति निरीक्षक क्षेत्रवार अपनी देखरेख कार्ड में संबंधित लोगों को सौंपेंगे। बताया जाता है कि कई दुकानदार राशनकार्ड अपने पास रख लेते हैं और राशन आदि अपनी मर्जी से चढ़ा देते हैं, जबकि कार्डधारक को पूरी मात्रा में सामान नहीं मिलता है। इसलिए डीएम ने राशन कार्ड वितरण व्यवस्था लागू कराई है।
विज्ञापन


दो श्रेणी में कार्ड
नए राशन कार्ड विभाग ने गुलाबी और सफेद रंग में जारी किए हैं। अंत्योदय योजना में गुलाबी और सामान्य कार्ड सफेद रंग का होगा। सफेद रंग सामान्य श्रेणी (एनएफएसए) कार्ड दस रुपये में मिलेगा, जबकि अंत्योदय कार्ड फ्री दिया जाएगा।
विज्ञापन


अंत्योदय लाभार्थी  99,687
एनएफएसए      6,75,691

‘राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वितरित होने वाले नए राशन कार्र्ड आ गए हैं। इनका वितरण जल्द कराया जाएगा।’
- केएल तिवारी, डीएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें