फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चित्रगुप्त चौक कहलाएगा कोहाड़ापीर तिराहा

विज्ञापन
कोहाड़ापीर पर चित्रगुप्त तिराहे का मेयर और शहर विधायक ने किया लोकार्पण।
विज्ञापन
नगर निगम ने किया नामकरण, मेयर और शहर विधायक ने किया लोकार्पण
विज्ञापन

बरेली। कोहाड़ापीर तिराहा अब चित्रगुप्त चौक के नाम से जाना जाएगा। बुधवार शाम चार बजे मेयर उमेश गौतम, शहर विधायक अरुण कुमार और स्थानीय पार्षद शालिनी जौहरी ने इसका लोकार्पण किया।
इस मौके पर मेयर ने कहा कि पार्षद शालिनी जौहरी की पहल से ही यह संभव हो सका है। सौंदर्यीकरण के दौरान ही उन्हाेंने मांग रखी थी कि चौक के आगे एक फाउंटेन का निर्माण भी कराया जाएगा। उसे मंजूर कर काम शुरू करा दिया गया है। अगले कुछ दिनों में फव्वारा भी तैयार हो जाएगा। शालिनी जौहरी ने कहा कि इसके लिए सभी कई दिनों से प्रयासरत थे। उन्हें खुशी है कि अब इस तिराहे को चित्रगुप्त चौक के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रगुप्त सेवा समिति लगवाएगी कलम-दवात की प्रतिकृति
चित्रगुप्त सेवा समिति के तत्वाधान में 25 दिसंबर को चित्रगुप्त चौक पर कलम-दवात की विशाल प्रतिकृति स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम संयोजक पार्षद गौरव सक्सेना ने कहा कि बुधवार को अधूरे चौक का लोकार्पण कर राजनीति की गई है। समिति का कार्यक्रम राजनीति से परे है। इसमें किसी राजनीतिक पोस्टर-बैनर का प्रयोग नहीं होगा। समिति 25 दिसंबर को चौक पर कलम-दवात की प्रतिकृति स्थापित करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें