फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू के पाठ्यक्रमों में भी अब 15 अक्तूबर तक होंगे प्रवेश

विज्ञापन
बैठक करते क्षेत्रीय निदेशक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय निदेशक ने बरेली कॉलेज केंद्र पर की बैठक

बरेली। कोरोना काल को देखते हुए इग्नू के अंतर्गत संचालित होने वाले स्नातक, परास्नातक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले की तिथि अब 15 अक्तूबर कर दी गई है। तिथि में यह विस्तार एमपी, एमपीबी, पीजीडीएमएम, पीजीडीएफएम जैसे सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रम और छह महीने या उससे कम समय वाले प्रमाणपत्र या जागरूकता कार्यक्रम पर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को बरेली कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र पर पहुंची सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रीना कुमार ने इस संबंध में वहां के स्टाफ के साथ बैठक की। डॉ. रीना ने कहा, कामकाजी और घरेलू महिलाएं भी इग्नू से जुड़कर पढ़ाई कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि ये सारे आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे और अनुसूचित जाति-जनजाति के अभ्यर्थी बिना आवेदन शुल्क के ही इग्नू में ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं। इग्नू के अंतर्गत आपदा प्रबंधन, पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा में डिप्लोमा, जल प्रबंधन में डिप्लोमा और हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास आदि में प्रवेश लेकर डिग्री हासिल की जा सकती है। इस दौरान इग्नू केंद्र के समन्वयक डॉ. कमल कुमार सक्सेना और सहायक समन्वयक डॉ. रविंद्र बंसल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें