फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शातिर चोर वसीम गंठी किया गया जिला बदर, पुलिस ने पीलीभीत की सीमा में छोड़ा

Tue, 06 Jan 2026 07:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के ईंट पजाया निवासी वसीम उर्फ गंठी पर चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। डीएम ने उसे जिला बदर घोषित किया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी वसीम गंठी को पीलीभीत जिले की सीमा में छोड़ दिया। उसे तय अवधि में बरेली जिले में न आने की चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी वसीम को पीलीभीत जिले में छोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में चोरी के कई मुकदमों में आरोपी ईंट पजाया निवासी वसीम उर्फ गंठी को डीएम ने जिला बदर घोषित कर दिया। बारादरी थाना पुलिस ने मंगलवार को उसे पीलीभीत जिले की सीमा में छोड़ दिया। उसे छह महीने तक बरेली न आने की चेतावनी दी गई। तय अवधि में अगर वह बरेली जिले में आएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि ईंट पजाया चौराहे के पास रहने वाले वसीम उर्फ गंठी के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से अधिकांश बारादरी थाने में हैं और कुछ प्रेमनगर, कोतवाली व भमोरा थाने में भी लिखे गए हैं। पीलीभीत से भी उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। अधिकांश मामले चोरी, मादक पदार्थ तस्करी व आर्म्स एक्ट के हैं। गुंडा एक्ट के तहत गंठी पर कार्रवाई की गई थी। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट के यहां से उसे जिला बदर करने का आदेश पारित किया गया।

इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ मंगलवार को गंठी को लेकर पीलीभीत जिले की सीमा में पहुंचे। वहां उन्होंने माइक से डीएम का आदेश पढ़कर सुनाया। गंठी को आदेश की प्रति देकर चेतावनी दी गई कि छह महीने तक बरेली जिले की सीमा में न आए, वरना उसके खिलाफ अलग से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें