फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के मामले में तीन अभियंताओं को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भ्रष्टाचार के मसाले से सड़कों के निर्माण के मामले में शनिवारशाम नगर आयुक्त ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सीएम ग्रिड योजना सहित अन्य विकास कार्यों में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने और कार्य में शिथिलता बरतने के मामले में मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने तीन अवर अभियंताओं (जेई) मनीष वैद्य, विकास साहू और वीर प्रताप पटेल को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना के कार्य में लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेकर नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने 19 मार्च को 17 कंक्रीट क्यूब की जांच की थी। इसमें कंक्रीट की गुणवत्ता फेल पाए जाने पर अब इन अभियंताओं के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि देने की तैयारी की जा रही है। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि पिछले दिनों कराए गए कंप्रेसिव स्ट्रेंथ टेस्ट में कंक्रीट क्यूब की मजबूती मानकों से काफी कम पाई गई। इससे स्पष्ट हुआ कि सड़कों के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है।
जांच रिपोर्ट के अनुसार, मनीष वैद्य के अधीन कालीबाड़ी और आलमगिरीगंज वार्डों में सीसी सड़कों निर्माण में लापरवाही मिली। विकास साहू के कार्यक्षेत्र वाले ऑपरेशन कायाकल्प, वीर भट्टी, सिविल लाइंस और बेनीपुर चौधरी जैसे आधा दर्जन इलाकों में निर्माण कार्य अधोमानक पाए गए। मॉडल टाउन और सुरेश शर्मा नगर में तैनात अवर अभियंता वीर प्रताप सिंह पटेल के कार्यों में भी कमियां पाई गई हैं।
विज्ञापन

वर्जन
जनता के पैसे का दुरुपयोग और विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्य अभियंता ने तीनों अवर अभियंताओं से तीन कार्य दिवस में स्पष्टीकरण मांगा है। यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित अभियंताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की संस्तुति उच्चाधिकारियों से की जाएगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें