आरटीपीसीआर जांच के लिए मांगा बजट
मुख्यमंत्री ने जिले में आरटीपीसीआर जांच शुरू करने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को सीएमओ ने जांच के लिए जरूरी किट की खरीदारी के लिए शासन को रिमाइंडर भेजकर बजट मांगा है। बताया कि किट न होने से जांच प्रक्रिया ठप है।
मलेरिया की रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश जारी
जिले में इस साल मलेरिया और डेंगू के बेकाबू होने की जानकारी पर मुख्यमंत्री ने अभी से ही रोकथाम की तैयारी के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने मलेरिया विभाग समेत पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग और नगर निगम को फॉगिंग कराने व जांच के लिए कहा है।