विभाग के इस नोटिस से अस्पताल संचालकों में अफरा-तफरी मची रही। अब इनमें से कुछ डॉक्टर व अस्पताल प्रबंधन मामले में राहत पाने की जुगत में जुट गए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. शशांक रत्न यादव ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में चलने वाले समस्त अस्पताल, क्लीनिक को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस मिलने के एक सप्ताह के भीतर अस्पताल व क्लीनिक संचालक को रजिस्ट्रेशन संबंधी जरूरी कागजात दिखाने को कहा गया। रजिस्ट्रेशन संबंधी जरूरी कागजात न दिखा पाने पर अवैध अस्पतालों पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
कस्बे में बिना पंजीकरण व मानकों के विपरीत कई अस्पताल, पैथोलाॅजी, एक्स-रे व अल्ट्रासांउड सेंटर संचालित हो रहे हैं। छापामार कार्रवाई के दौरान पकड़ में आने के बाद इनको सील कर दिया जाता है, पर बाद में विभागीय सांठगांठ के चलते ये फिर से शुरू हो जाते हैं। संवाद