फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यू डाइस पोर्टल पर कार्य पूर्ण नहीं करने पर नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। यू डाइस पोर्टल पर बच्चों के डाटा फीडिंग का कार्य पूरा न करने पर बुधवार को बहेड़ी में 59 स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। अब इन स्कूलों को दो दिन में कार्य पूरा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इनमें क्षेत्रीय सपा विधायक अताउर्रहमान का काॅलेज भी शामिल है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार द्वारा शफीक इंटर काॅलेज अलसियाबोझ, केसरीलाल भानवती इंटर काॅलेज भोपतपुर समेत कई काॅलेजों के नाम नोटिस जारी किए गए हैं। शफीक इंटर कॉलेज वर्तमान सपा विधायक अताउर्रहमान का है। खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार ने समस्त विद्यालयों को दो दिन में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही समय पर कार्य पूरा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें