फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं में वोट बनवाने को नहीं रहा उत्साह 

विज्ञापन
वोटर बनें जागरूकता रैली में शामिल शिक्षक और बच्चे।
विज्ञापन
बरेली सहित पूरे प्रदेश के युवाओं में वोट बनाने का उत्साह कम रहा।  यहां करीब एक लाख नए वोटर बनने थे लेकिन मात्र 20 हजार की वोट बनने के लिए आवेदन हुए हैं। जबकि  भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष अभियान चलाकर शत प्रतिशत वोट बनवाने का फैसला लिया था। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर विशेष कैंप लगाए गए थे, महिलाओं के वोट बनवाने को मेला का भी आयोजन हुआ था।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़े बताते हैं कि बरेली में पहले से ही महिलाओं का वोट प्रतिशत कम है। महिलाओं के वोट बढ़ाने के लिए विशेष कैंप के अलावा साहू राम स्वरूप कालेज में मेला भी लगाया गया था। इस मेले में भी महिलाएं तथा लड़कियां अपने-अपने वोट बनवाने के लिए नहीं आई। आयोग के मानकों के अनुसार बरेली में पहले से ही करीब 35 हजार महिलाओं के वोट कम हैं, इनके वोट बनवाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश मिले थे। इसके अलावा यहां की करीब 44 लाख आबादी मानते हुए 65 से 66 फीसदी तक वोट बनाने का लक्ष्य था। इस लक्ष्य के अनुसार यहां पर करीब एक लाख नए वोटर बनने चाहिए थे। इस दृष्टिकोण से देखा जाए तो यहां अभी भी 80 हजार वोट बनाने के लिए नए सिरे से अभियान चलाने की आवश्यक्ता होगी।
‘ प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर वोट बनवाए हैं। अब तक कितने वोट बनाने को आवेदन हुआ है, उसकी वास्तविक जानकारी नहीं है, फिर भी 20 हजार से अधिक नए वोट बनने के लिए आवेदन हुए हैं। जिनकी जांच कराके मतदाता सूची में शामिल करा लिया जाएगा। यदि आयोग की ओर से समय बढ़ता है तो फ्रि से प्रयास होंगे।’ एसपी वर्मा, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें