फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह नहीं, भाई ने जबरन किया दुराचार

Sun, 12 Jun 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहन से निकाह करने का दावा करने वाले युवक पर उसकी बहन ने दुराचार का आरोप और लगा दिया है। लड़की ने दिए बयान में साफ कहा कि उसने भाई से निकाह नहीं किया, बल्कि वह उसे जबरन ले गया था और उसके साथ दुराचार किया। पुलिस का कहना है कि लड़की के बयान के आधार पर अब आरोपी भाई के खिलाफ बलात्कार की धारा और बढ़ाई जाएगी। किला निवासी एक लड़की को बीस मई को उसका भाई ही ले गया था। लड़की की मामी ने लड़की को नाबालिग बताते हुए आरोपी युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस 29 मई को लड़की और लड़के को तलाश कर थाने ले आई। आरोपी युवक ने अपनी सफाई में कहा था कि उन दोनों ने अजमेर जाकर निकाह कर लिया। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया, जिसमें उसकी उम्र की तस्दीक  लड़की का जब मेडिकल कराया गया तो उसकी उम्र 19 वर्ष पाई गई। लड़की की मां और पिता की मौत हो चुकी है, जिसके बाद से वह अपने मामा के घर रह रही थी। अब लड़की ने बयान दिया है कि उसके भाई ने उससे निकाह नहीं किया, बल्कि जबरन बलात्कार किया। पुलिस ने लड़की को उसकी मर्जी के मुताबिक मामी को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि अब बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धारा और बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें