फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नहीं मिल रहा नियमित ब्लॉक, लंबा खिंच सकता है प्लेटफॉर्म नंबर एक का काम

Thu, 05 Dec 2024 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक को सीमेंटेड से बैलेस्टिक में परिवर्तित करने का काम खिंचता नजर आ रहा है। प्लेटफाॅर्म पर काम के लिए नियमित ब्लॉक न मिलने के कारण ऐसा हो रहा है। 25 दिन में बमुश्किल 20 फीसदी काम ही पूरा हो सका है। प्लेटफाॅर्म नंबर एक के बाद दो का भी उच्चीकरण प्रस्तावित है।
विज्ञापन

बरेली-लखनऊ रूट की ज्यादातर ट्रेनों का ठहराव प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर होता है। रेलवे ट्रैक के नीचे बैलेस्टिक के स्थान पर सीमेंटेड होने के कारण इसकी गति सीमित थी। अब प्लेटफाॅर्म को सीमेंटेड से बैलेस्टिक किया जा रहा है। काम के दौरान मंडल मुख्यालय से ब्लॉक स्वीकृत होता है। इस दौरान प्लेटफाॅर्म नंबर एक के स्थान पर दो और तीन पर ट्रेनों को ठहराव दिया जाता है। इन दिनों नियमित दो से चार घंटे का ब्लाॅक नहीं मिल पा रहा। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों का निरस्तीकरण और फेरों में कटौती शुरू कर दी गई है। आने वाले दिनों में नियमित ब्लॉक के दौरान काम तेजी से होगा। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल काम सामान्य गति से चल रहा है। ब्लॉक मिलने पर काम तेज से कराया जाएगा।

कोहरे के सीजन में ट्रेनों के निरस्तीकरण और फेरों में कटौती के बीच रेलवे ने आनंद विहार-सहरसा-आनंद विहार के बीच 20-20 फेरों के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। 05577 सहरसा-आनंद विहार विशेष ट्रेन चार से 31 दिसंबर तक बृहस्पतिवार और शनिवार को छोड़कर प्रतिदिन सहरसा से रात आठ बजे चलने के बाद अगले दिन शाम 7:03 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद रात 12:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 05578 आनंद विहार-सहरसा विशेष ट्रेन छह दिसंबर से दो जनवरी तक शनिवार और सोमवार को छोड़कर प्रतिदिन आनंद विहार से सुबह 5:15 बजे चलने के बाद 10:12 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 10:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।
विज्ञापन



सुपरफास्ट और प्रीमियम ट्रेनों की सूची में शामिल 20504 राजधानी एक्सप्रेस ने भी बुधवार को एक घंटे तक इंतजार कराया। इधर, सुपरफास्ट 12357 दुर्गियाना एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से आई। बुधवार को 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस फेरों में कटौती के कारण निरस्त रही। कोहरे के कारण अब तक बरेली से होते हुए गुजरने वाली 16 ट्रेनों का तीन माह के लिए निरस्तीकरण हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें