फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली पेट्रोल के खिलाड़ियों पर कम नहीं हो रही मेहरबानी

Mon, 20 Mar 2017 01:15 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
ladies petrol pump
विज्ञापन
नेफ्था से नकली पेट्रोल बनाने के धंधे में शामिल लोगों को कंपनियां बचाने का हर संभव प्रयास कर रही हैं, इसलिए फर्जी लोगो लगे टैंकर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। इन टैंकरों की सूची मिलने पर भी पेट्रोलियम कंपनियाें ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। आईओसी राज्य कार्यालय नोएडा ने धंधे में शामिल टैंकरों का मामला डंप कर दिया है। 
विज्ञापन

बीते माह 27 फरवरी की रात देवचरा स्थित स्नेह कोल्ड स्टोरेज परिसर में बड़े पैमाने पर नेफ्था से नकली पेट्रोल बनाने का धंधा पकड़ा गया था। मौके पर अवैध पेट्रोलियम से भरे दो टैंकर बरामद हुए थे। इन पर एस्सार और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का लोगो लगा था। धंधेबाज कंपनियों से मिलीभगत कर ही लोगो का इस्तेमाल करते हैं। जिला प्रशासन ने आईओसी और एस्सार कंपनी से इन टैंकर संचालकों पर कार्रवाई को लिखा। बीस दिन बीतने पर भी दोनों कंपनियों ने अब तक कोई एक्शन नहीं लिया है। पकड़े गए लोगों ने बताया था कि नकली और मिलावटी डीजल-पेट्रोल एस्सार, आईओसी आदि पेट्रोल पंपों पर सप्लाई किया जाता है। 
टैंकर फाइल कर दी डंप
नकली पेट्रोल के खेल का भंडाफोड़ होते ही प्रशासन ने इंडियन ऑयल कारपोरेशन आंवला डिपो प्रबंधक से कार्रवाई को कहा था। प्रशासन के तेवर देख प्रबंधक ने धंधे में शामिल लोगों की तीन फर्मों से संबंधित 17 टैंकर काली सूची में डाल दिए। इसकी रिपोर्ट भी राज्य कार्यालय को सौंप दी थी। साथ ही फर्जी लोगो लगाकर दौड़ रहे टैंकरों पर कार्रवाई की अनुमति मांगी थी। नोएडा स्थित राज्य कार्यालयों पर कोई कार्रवाई की जगह पूरा मामला ही दबा दिया। बताते हैं कि अवैध कारोबार में लिप्त टैंकरों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी आईओसी डीजीएम (संचालन) की है, इसलिए फर्जी लोगो लगे टैंकरों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इससे जाहिर है कि आईओसी नकली पेट्रोल का धंधा रोकने में रुचि नहीं लेना चाहती है। मामले में पक्ष लेने के लिए डीजीएम ऑपरेशन से फोन नंबर 88008 82598 पर संपर्क किया गया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन


पंपों पर चेकिंग जारी
एचपीसी मोबाइल लैब टीम ने तीसरे दिन भी पेट्रोल पंपों से नमूने लिए और मौके पर परीक्षण किया। लैब प्रभारी आरलेकर शिवाजी रंगाराव ने बताया कि जिले में एचपीसी पंपों पर डीजल-पेट्रोल की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें