Celebration in Kalibadi before Coronation
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
कैंट विधायक राजेश अग्रवाल के आवास कालीबाड़ी के बाहर रविवार सुबह से ही गहमागहमी शुरू हो गई थी। उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलें पहले से थीं। दोपहर बाद कैबिनेट मंत्रियों की सूची में राजेश अग्रवाल का नाम आते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, यतिन भाटिया समेत तमाम भाजपाई शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने लखनऊ गए थे। राजेश अग्रवाल के बेटे मनीष अग्रवाल ने बताया कि मां पुष्पा अग्रवाल और दोनों बहनें मोनिका और सुनयना समेत परिवार के अन्य सदस्य पापा के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ गए हैं। देर शाम भाजपा समर्थकों गौरव राजपूत, दुर्गेश लोधी, दीपक राजपूत, हरिशंकर लोधी, मनोज लोधी, पंकज राजपूत आदि ने राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह के अलावा राजेश अग्रवाल, धर्मपाल सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर मिष्ठान वितरण किया। भाजपा के सह मीडिया प्रभारी अमित अरोड़ा की अगुवाई में मलूकपुर बजरिया की राधाकृष्ण वाली गली में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री और बरेली के दो कैबिनेट मंत्री बनने की खुशी में आतिशबाजी पटाखे छुड़ाकर और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया गया।