फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल का एक भी दोषी बचने न पाए : योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में 26 सितंबर को हुए बवाल का एक भी दोषी बचने न पाए। कार्रवाई ऐसी हो जो नजीर बने और आगे कोई भी शहर का माहौल बिगाड़ने की जुर्रत न कर सके। यह निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य को दिया।
विज्ञापन

लखनऊ के 5-कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ से डीएम और एसएसपी ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री को डीएम ने राम दरबार और एसएसपी ने हनुमान की प्रतिमा भेंट की। मुख्यमंत्री ने एसएसपी से बरेली बवाल में अब तक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि पुलिस सभी मुकदमों की चार्जशीट अदालत में जल्द दाखिल कर प्रभावी तरीके से पैरवी करे। कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन के स्तर पर कहीं भी लापरवाही न होने आए। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने डीएम से जिले की विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। काम गुणवत्तापूर्ण तरीके से ही हो और परियोजनाएं नियत समय पर पूरी हों। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें