उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर कहा कि अयोध्या में बाबर के नाम की एक भी ईंट नहीं रखने दी जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि अयोध्या पर अदालत का फैसला जब भी आए वहां पर रामलला का भव्य मंदिर ही बनेगा। अयोध्या में बाबर के नाम का कोई स्मारक या इमारत नहीं बनेगी।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखीमपुर शहर के बाईपास पर फन माल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनाएंगे, दुनिया की कोई ताकत अयोध्या में राम मंदिर बनने से नहीं रोक सकती।
लेकिन, वह पत्रकारों के इस सवाल को टाल गए कि राम मंदिर कब बनाएंगे। बार बार निर्माण शुरू करने की तारीख पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इसलिए हम सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।