बरेली। बरेली क्षेत्र की चीनी मिलों ने करीब पांच लाख किसानों से सात अरब रुपये का गन्ना खरीद लिया, लेकिन भुगतान सिर्फ पौने तीन अरब रुपये का ही किया है।
किसानों ने डीएम और कमिश्नर से मिलकर शिकायत की है कि ज्यादातर भुगतान मिलों से जुड़े दलालों के माध्यम से खरीदे गए गन्ने का ही हुआ है। अपर आयुक्त (गन्ना) दिनेश्वर मिश्रा ने बताया कि किसानों के गन्ने का भुगतान न करने वाली पांच चीनी मिलों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इनको एक सप्ताह के भीतर भुगतान के आदेश दिए गए हैं अन्यथा उनकी चीनी सीज कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चीनी मिलों को निर्देश दिए हैं कि किसानों का 14 दिन से ज्यादा समय तक भुगतान न करने की स्थिति में पंद्रह फीसदी ब्याज अदा करना होगा। बीते सप्ताह तक किसानों से सात अरब रुपये का गन्ना खरीदा गया था, जिसका भुगतान चीनी मिलों को करना है।
मिल गन्ना खरीद (क्विंटल में) भुगतान (लाख रुपये में)
बहेड़ी 28,77,000 ---
मीरगंज 16,78,000 1580
नवाबगंज 08,38,000 0030
फरीदपुर 31,17,000 5627
सेमीखेड़ा 12,37,000 0815
पीलीभीत 53,66,000 8304
बीसलपुर 10,29,000 0978.83
पूरनपुर 08,99,000 0700
बरखेड़ा 00,29,000 0346
रोजा 14,38,000 727
तिलहर 08,50,000 943
कुमाया 0919,000 895
निगोही 33,20,000 6790
मकसूदपुर 24,74,000 200
बदायूं 02,84,000 ---
बिसौली 13,82,000 ----
न्यौली 03,65,000 ----
साथा 03,61,000 ----