फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में यहां होंगे नामांकन

Thu, 19 Jan 2017 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Nominations will be here in Collectorate - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम पंकज यादव औैर एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान 582 दबंग किस्म के  पुलिस प्रसासन के रडार पर हैं। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि क्षेत्र में चुनाव के दौरान किसी भी तरह की हिंसा या घटना हुई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये वह लोग हैं जो कि पिछले चुनावों में हिंसा तथा झगड़ा फसाद कर चुके हैं। इनके अलावा 578 मतदाताओं को मतदान के लिए संरक्षण प्रदान किया जाएगा, ये वह हैं जिनको पिछले सालों में मतदान से रोका गया था या फिर उनके साथ झगड़ा फंसाद हुआ।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि 20 जनवरी से शुरू हो रहे नामांकन की तैयारी कर ली गई है। पूरी चुनाव प्रक्रिया में भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर ड्रोन कैमरे लगाकर अपराधिक किस्म के लोगों को कैद किया जाएगा। जिले के 3239 बूथों में से 325 बूथों का ऑनलाइन प्रसारण होगा, यह सभी बूथ अति संवेदनशील हैं। जानकारी कोई भी व्यक्ति वेब साइट से कर सकेगा।

दस हजार तक का गिफ्ट दे सकेंगे
डीएम ने कहा कि प्रत्याशी या कोई भी व्यक्ति 50 हजार से अधिक राशि लेकर जाएगा तो उससे रकम के बारे में पड़ताल की जाएगी। 10 लाख तक के मामलों की प्रशासन खुद जांच करेगा,  इससे अधिक राशि के मामलों में आयकर विभाग को जांच के लिए बुलाया जाएगा। डीएम ने कहा कि 10 हजार रुपये तक के गिफ्ट प्रत्याशी विवाह समारोह आदि में ले जा सकेेंगे। लेकिन यह जांच होगी कि उनकी ओर से दी जा रही गिफ्ट वोटरों को प्रभावित करने के उद्देश्य से तो नहीं है। ऐसा मामला 100 रुपये पर भी माना जाएगा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में होगी कड़ी सुरक्षा
कलक्ट्रेट परिसर में नौ विधानसभा में नामांकन के लिए कल से कड़ी सुरक्षा रहेगी। प्रत्याशी के साथ पर्चा दाखिल करने कोे सिर्फ चार समर्थक ही जा सकेंगे। दामोदर पार्क से कलक्ट्रेट की ओर कोई वाहन अंदर नहीं आ सकेगा। नामांकन के लिए प्रत्याशी जुलूस में निकाल सकेंगे, उन्हें नामांकन के लिए तीन वाहनों से आने की अनुमति होगी। नामांकन की दृष्टि से कलक्ट्रेट में बेरिकेडिंग करा दी गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस, पीएसी के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात रहेगा।

नामांकन का शेड्यूल
- 20 से 27 तक नामांकन सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक
- नामांकन की जांच 30 जनवरी सोमवार
- नाम वापसी एक फरवरी बुधवार तीन बजे तक
- चुनाव चिन्ह आवंटन एक फरवरी को तीन बजे के बाद

बरेली जिले में सर्वाधिक कार्रवाई
डीएम ने कहा कि जोन के सभी नौ जिलों में से बरेली जिले में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें 11 सरकारी संपत्ति तथा 57 एफआईआर निजी संपत्ति को क्षति पहुंचाने की दर्ज हुईं हैं। इनके अलावा 31 एफआईआर लाल नीली बत्ती। तीन एफआईआर अवैध बैठक। मतदाताओं को प्रलोभन देने की तीन तथा अन्य मामलों में 75 एफआईआर दर्ज हुईं हैं।

जिले में 62 संवेदनशील मोहल्ले
जिला प्रशासन ने 62 संवेदनशील मोहल्ले चिन्हांकित किए हैं। 174 व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है।

जागरूकता को फेसबुक व ट्विटर पेज बना
वोटरों को जागरुक करने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर बरेली में फेसबुक और ट्विटर एकाउंड बनाया है। इनके माध्यम से मतदाताओं को जागरुक करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में यहां होंगे नामांकन
विधानससभा             स्थान
बहेड़ी                    एडीएम वित्त कोर्ट
मीरगंज                   न्यायालय चकबंदी अधिकारी
भोजीपुरा                 शिकायत प्रकोष्ठ कक्ष नौ
नवाबगंज                न्यायालय उप संचालक चकबंदी
फरीदपुर                   एडीएम सिटी कोर्ट
बिथरी चैनपुर              न्यायलय अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय
बरेली                     सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट
बरेली कैंट                 अपर उप जिलाधिकारी कोर्ट
आंवला                    विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें