फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगी प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया

विज्ञापन
शाहजहांपुर में विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के लिए बृहस्पतिवार को कचहरी चौराहा पर की गई ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के तहत जनपद की सभी छह विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगी। इसके लिए कलक्ट्रेट के छह विभिन्न कक्षों को विधानसभा क्षेत्रवार नामांकन कक्षों में बदल कर वहां जरूरी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। इसी के साथ कलक्ट्रेट के अंदर और बाहर बैरिकेडिंग का काम बृहस्पतिवार दोपहर बाद तक पूरा कर लिया गया। अधिकारियों के अनुसार प्रत्याशी दिन में 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच नामांकन करा सकेंगे। खास यह रहा कि पहले दिन नामांकन कराने के लिए किसी प्रत्याशी ने नाम निर्देशन पत्र नहीं लिया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में गत कई दिन से जारी नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां बृहस्पतिवार शाम तक पूरी कर ली गईं। कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर बुधवार को सुबह बेरिकेडिंग कर सामान्य आवाजाही रोकी जा चुकी है। बाद में कलेक्ट्रेट परिसर के नामांकन कक्षों के आगे भी बल्लियों की बाड़ लगाई गई। इसी क्रम में सुबह से कलक्ट्रेट से जुड़ने वाले अन्य रास्तों पर भी बेरिकेडिंग कर जन सामान्य के बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। कचहरी चौराहा और पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस वाले मोड़ के पास भी बैरियर बना दिए।
उधर, नामांकन कक्षों को सीसीटीवी कैमरा, दीवार घड़ी, कंप्यूटर, स्कैनर आदि सुविधाओं से लैस कर दिया है। आवंटन किया है। नामांकन के लिए कलक्ट्रेट भवन के भूतल पर स्थित कक्ष संख्या 10 में 132-जलालाबाद, कक्ष संख्या 11 में 136-ददरौल, कक्ष संख्या 12 में 131-कटरा, कक्ष संख्या 13 में 135-शाहजहांपुर, कक्ष संख्या 14 में 134-पुवायां और कक्ष संख्या 15 में 133-तिलहर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र जमा होंगे। प्रत्याशियों को आरओ के स्तर से नामांकन पत्र नि:शुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

यह अलग बात है कि नामांकन कराने के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति ने नाम निर्देशन पत्र नहीं लिया। शहर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह और ददरौल विधानसभा क्षेत्र के आरओ नामित किए एसडीएम सदर दशरथ कुमार का कहना है कि नामांकन पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर उसे ऑनलाइन जमा करने की सुविधा दी गई है। चूंकि, यह प्रक्रिया आठ दिन प्रभावी रहनी है। इसलिए माना जा रहा है कि शुक्रवार से नामांकन पत्रों की मांग बढ़ेगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी के अनुसार आरओ कक्ष में प्रत्याशी के साथ केवल दो लोगों को प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार आयोग ने ऑनलाइन नामांकन कराने की सुविधा दी है। इसके लिए वेब लिंक सुविधा.ईसीआई.जीओवी.इन को लॉगिन किया जा सकता है।
जो लोग ऑनलाइन नामांकन करना चाहते हैं, वह इस लिंक के माध्यम से नामांकन पत्र की प्रविष्टि कराने के बाद उसका प्रिंट निकालकर प्ररूप-1 में रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन नामांकन केे जमानत धनराशि भी ऑनलाइन जमा हो सकेगी। एडीएम के अनुसार जमानत राशि सामान्य आवेदकों के लिए दस हजार रुपये और अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वग्र के लिए पांच हजार रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें