फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोकझोंक हुई, तनातनी भी पर जोश भी दिखा भरपूर

Tue, 16 Jan 2018 02:08 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के चुनाव में सोमवार को वकीलों ने अपने पसंद के उम्मीदवारों के लिए मतदान किया। मतदान के दौरान दिनभर नोकझोंक भी हुई। कभी उम्मीदवार चुनाव मंडल से उलझते तो कभी आपस में ही तनातनी होती रही। हालांकि, इस सबके बीच वकीलों में मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखा। इसी का नतीजा रहा कि 82.46 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

मतदान सुबह नौ बजे शुरू होना था, लेकिन कोहरे की वजह से 9.45 मिनट पर शुरू हुआ। शुरुआत धीमी रही, लेकिन धूप निकलने के बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ ली। मध्याह्न 12 बजे तक 1142 वोटरों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस बीच वकीलों के बीच नोकझोंक होती रही, जिसे निपटाने में चुनाव मंडल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मतदान स्थल पर बाहर से बड़ी तादाद में ऐसे वकील भी पहुंच गए जो मतदान कर चुके थे। इस वजह से वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे मतदाताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बाद में ऐसे वकीलों को चुनाव मंडल के निर्देश पर बाहर निकाला गया। दोपहर बाद मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं। मतदाता सूची में नाम गड़बड़ होने की भी शिकायत कई वकील चुनाव मंडल से करते दिखे। मतदान शाम 4.45 मिनट पर खत्म हुआ। देर से मतदान शुरू होने की वजह से समय 45 मिनट बढ़ा दिया गया। 2658 मतदाताओं में से 2194 ने वोट डाले। इनमें से दो वोट टेंडर से डाले गए। मतदान के बाद मतपेटियां सील कर रख दी गईं। मतगणना 16 जनवरी को सुबह दस बजे से शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें