फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वक्फ संपत्तियों को केंद्रीय पोर्टल पर दर्ज करने के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में स्थित वक्फ संपत्तियों के विवरण को केंद्र सरकार के पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश जारी हो गए हैं। इसके लिए नोडल एवं कोऑर्डिनेटर भी नामित हो गए हैं।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मुताबिक, जिले में 3,385 वक्फ संपत्तियां हैं। इनका विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन ने बताया कि हाल ही में राजस्व विभाग ने वक्फ संपत्तियों का सर्वे किया था। उसमें जो संपत्तियां सरकारी या वक्फ की मिली हैं। इस पर बाद में निर्णय होगा। लेकिन, पहले संपूर्ण संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर दर्ज करने के आदेश हुए हैं।
उन्होंने बताया कि नोडल एवं कोऑर्डिनेटर डॉ. इनाम खान व निगार बेगम (सुन्नी वक्फ बोर्ड) और जमीर रजा (शिया वक्फ बोर्ड) से कहा गया है कि जिले में स्थित मौजूदा वक्फ संपत्तियों के संबंधित मुतवल्लियों से संपर्क कर केंद्र सरकार के उम्मीद पोर्टल-2025 पर विवरण दर्ज कराएंगे। यदि कोई समस्या आ रही है तो इसके लिए उनसे विकास भवन में हेल्प डेस्क पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के आदेश पर सर्वे कमिश्नर वक्फ ने केंद्रीय पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के विवरण को अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
इसके क्रम में उप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ ने एक सितंबर को बोर्ड के दो उच्चाधिकारियों और चार कार्यपालक अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में नामित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें