UP Train News: रेलवे ने 10 और होली विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। बृहस्पतिवार से इन ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे होली पर घर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी
होली पर लोगों को घर जाने और वापसी में समस्या नहीं होगी। मंगलवार को रेलवे ने 34 फेरों के लिए अप-डाउन 10 और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है। इससे पहले रेलवे ने तीन दिन पहले बरेली होते हुए 82 फेरों के लिए 24 होली विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की थी। बरेली होकर गुजरने वाली होली विशेष ट्रेनों की संख्या अब 34 हो गई है। इनमें कुछ ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
बरेली होकर गुजरने वाली किसी भी नियमित ट्रेन में लखनऊ से लेकर पूर्वांचल, बिहार तक और दिल्ली, मेरठ, अमृतसर, चंडीगढ़, बठिंडा, सहारनपुर, देहरादून, हरिद्वार, काठगोदाम आदि रूटों पर होली के दौरान कन्फर्म टिकट नहीं है। ज्यादातर ट्रेनों की स्लीपर और एसी तृतीय श्रेणी में वेटिंग 100-90 तक पहुंच गई है।
होली के दौरान नौचंदी एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, पद्मावत एक्सप्रेस, अयोध्या एक्सप्रेस, मालदा टाउन एक्सप्रेस में नोरूम होने के कारण टिकट बुकिंग ही बंद हो गई है। तीन दिन पहले जिन 24 होली विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की गई थी उनमें भी तेजी से बुकिंग होने लगी है। ऐसे में रेलवे ने 10 और होली विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है।
ये और होली विशेष ट्रेनें
- 04018 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर होली विशेष ट्रेन छह, 13, 20 मार्च को आनंद विहार से सुबह नौ बजे चलने के बाद दोपहर 1:30 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह छह बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में 04017 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार होली विशेष ट्रेन सात, 14, 21 मार्च को मुजफ्फरपुर से सुबह 7:30 बजे चलने के बाद रात 1:15 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह छह बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
- 04030 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर होली विशेष ट्रेन आठ, 11, 15, 18 मार्च को आनंद विहार से सुबह नौ बजे चलने के बाद दोपहर 1:30 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह छह बजे मुुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में 04029 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार होली विशेष ट्रेन नौ, 12, 16, 19 मार्च को मुजफ्फरपुर से सुबह 7:30 बजे चलने के बाद रात 1:15 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह छह बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
- 04602 अमृतसर-सहरसा होली विशेष ट्रेन आठ, 12, 16 मार्च को अमृतसर से रात 8:10 चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:30 बजे बरेली आएगी और इसके अगले दिन तड़के पांच बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 04601 सहरसा-अमृतसर होली विशेष ट्रेन 10, 14, 18 मार्च को सहरसा से सुबह 10 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:20 बजे बरेली आएगी और शाम 6:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
- 04502 सरहिंद-जयनगर होली विशेष ट्रेन सात, 13, 17 मार्च को सरहिंद से दोपहर एक बजे चलने के बाद रात 9:15 बजे बरेली आएगी और अगले दिन शाम 7:45 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में 04501 जयनगर-सरहिंद होली विशेष ट्रेन आठ, 14, 18 मार्च को जयनगर से रात 11:30 बजे चलने के बाद अगले दिन रात नौ बजे बरेली आएगी और इसके अगले दिन तड़के 5:15 बजे सरहिंद पहुंचेगी।
- 04302 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर होली विशेष ट्रेन छह, 10, 13, 17 मार्च को योगनगरी ऋषिकेश से सुबह 9:20 पर चलने के बाद शाम पांच बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 7:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में 04301 मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेश होली विशेष ट्रेन सात, 11, 14, 18 मार्च को मुजफ्फरपुर से सुबह नौ बजे चलने के बाद रात 12:45 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 8:10 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।