फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अपहृत छात्रा का दस दिन बाद भी सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के एक गांव से छात्रा को लव जिहाद में फंसाकर एक समुदाय विशेष का युवक ले गया है। दस दिन बाद भी अपहृत छात्रा का कुछ अता-पता नहीं चल सका है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वंचित समाज की छात्रा को समुदाय विशेष का युवक लव जिहाद में फंसाकर 13 जुलाई को ले गया। पुलिस ने इस मामले में छात्रा की मां की तहरीर पर 16 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज की थी। छात्रा की मां ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से लड़की बात करती थी। वह नंबर एक समुदाय विशेष के युवक का है। पुलिस ने अभी तक उस नंबर की काॅल डिटेल या लोकेशन तक नहीं निकलवाई है।
विज्ञापन

इस मामले में हिंदूवादी संगठनों ने ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। परिजन परेशान हैं और उन्हें आशंका है कि समुदाय विशेष का युवक कहीं धर्म परिवर्तन न कर ले। आरोपी की गिरफ्तारी न होने से गो-रक्षक दल के नेता हिमांशु पटेल ने पुलिस अफसरों को ट्वीट कर छात्रा व आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें