बिशारतगंज। बलेई भगवंतपुर गांव से बिशारतगंज आ रहा टेंपो पलट गया। इसमें सवार एक किशोर की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह सात बजे की है।कस्बे के वार्ड नौ मोहल्ला गुलाब नगर निवासी ठेकेदार हाजी छिद्दा शाह अल्वी का दस वर्षीय बेटा अब्दुर्रहमान कुरान मुकम्मल करने के बाद शरीयत की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार सुबह वह साथी लड़कों के साथ पड़ोस गांव बलेई भगवंतपुर में कुरान ख्वानी के लिए गया था। वापस लौटते समय टेंपो रास्ते में मठिया के पास मोड़ पर पलट गया। टेंपो सवार बच्चे छिटक कर दूर गिरे। अब्दुर्रहमान के सिर में गहरी चोट आने से बेहोश हो गया। परिवार वाले तुरंत बरेली लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार शाम को मोहल्ले के कब्रिस्तान में उसका शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। संवाद