फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ओडेसा हमले में लापता भरतौल के दीपक का सुराग नहीं

Wed, 29 Jul 2026 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ओडेसा बंदरगाह पर शनिवार को हुए हमले के बाद भारतीय व्यापारिक जहाज एमवी एजीएन रैग्नार से एक भारतीय सीमैन लापता हो गया है। बिथरी चैनपुर के भरतौल गांव निवासी दीपक कुमार गुप्ता का मंगलवार देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। उनका परिवार और ग्रामीण लगातार सुरक्षित वापसी की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

दीपक के बड़े भाई संदीप गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली स्थित शिपिंग कंपनी के कार्यालय में संपर्क किया। हालांकि, उन्हें वहां से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई। इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। मंगलवार को दीपक के घर पर पड़ोसियों और रिश्तेदारों का तांता लगा रहा। सभी ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया। दीपक के पिता उद्धव साह ने बताया कि अभी तक किसी अनहोनी की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, इसलिए बेटे के सुरक्षित होने की उम्मीद बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि जहाज के अन्य क्रू मेंबरों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। एक बार बचाव अभियान जारी होने की जानकारी मिली थी, लेकिन उसके बाद से कोई फोन नहीं उठा।
एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि मीडिया से लापता होने की सूचना मिली है। उन्होंने एलआईयू से जानकारी जुटाने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि अधिकृत जानकारी मिलने पर उसे सार्वजनिक किया जाएगा। परिजनों ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से भी संपर्क किया है और अब वे विदेश मंत्रालय तथा दूतावास से आधिकारिक सूचना का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें