फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नदी में कूदने वाली महिला का नहीं लग सका सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। थाना क्षेत्र में रविवार को पति के साथ बाइक से बरेली जाते समय रामगंगा में छलांग लगाने वाली महिला का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं लग सका। गोताखोरों के अलावा एसडीआरएफ की टीम ने प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

थाना भमोरा के गांव बिहारीपुर निवासी अंकुर यादव अपनी पत्नी पत्नी अनुराधा के साथ बाइक से बरेली जा रहे थे। पत्नी अनुराधा ने गंगा में पैसे चढ़ाने की बात कहकर बाइक रुकवाई और पुल से गंगा में छलांग लगा दी। सूचना पर भमोरा व बिशारतगंज पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाकर तलाश शुरू कराई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सोमवार देर शाम तक टीम महिला को खोजती रही। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि अब मंगलवार को महिला की तलाश कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें