फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: रोड नहीं तो वोट नहीं, जीएन सिटी के लोगों में आक्रोश, लगाए पोस्टर-बैनर

Sun, 29 Nov 2026 05:12 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के जीएन सिटी में सड़क और नाला निर्माण नहीं होने से तीन सौ परिवार परेशान हैं। यहां के निवासियों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का पोस्टर लगाकर चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
जीएन सिटी में लगे पोस्टर-बैनर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र के मठ कमल नयनपुर स्थित जीएन सिटी में सड़क व नाला निर्माण नहीं होने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। लोगों ने शनिवार को पोस्टर और बैनर लगाकर 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का नारा बुलंद किया। यहां के 300 परिवार काफी समय से खस्ताहाल सड़क और जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन


गौरी नाथ वेलफेयर सोसाइटी की ओर से वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ.अरुण कुमार को ज्ञापन भेजकर लंबित विकास कार्य शुरू कराने की मांग की गई है। सोसाइटी का कहना है कि इससे पहले भी दो बार ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लिम्ब्रा टिंबर से जीएन सिटी के मुख्य गेट तक स्वीकृत सड़क का निर्माण कराने, निर्धारित 40 फुट चौड़ाई सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण हटाने और अप्रोच रोड पर अधूरे नाले का निर्माण पूरा कराने की मांग की गई है। 

बरसात में स्थिति हो जाती है गंभीर 
खराब सड़क और गहरे गड्ढों के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी उठानी पड़ती है। बरसात में जलभराव से स्थिति और गंभीर हो जाती है। अब क्षेत्रवासियों ने पोस्टर-बैनर के जरिए नाराजगी जाहिर करते हुए चुनाव में वोट न देने की चेतावनी दी है। सोसाइटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुंवर पाल सिंह राठौर, सचिव अरविंद कुमार माथुर, उप सचिव हरीश कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप तिवारी आदि ने विरोध जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें