फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार-देहरादून के लिए लगाई आवाज, नजीबाबाद के दिए टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चमोली आपदा का असर रोडवेज की बसों पर भी पड़ा। सुबह तो रोज की तरह सवारियां लेकर हरिद्वार और देहरादून जाने वाली बसें रवाना हुईं लेकिन शाम को इन बसों को नाममात्र को ही यात्री मिले। कंडक्टरों ने भी हरिद्वार-देहरादून के नाम पर सवारियां तो बैठाईं लेकिन टिकट नजीबाबाद तक के ही काटे। कानपुर से देहरादून जाने वाली बसें देर रात बरेली पहुंचीं तो उन्हें सेटेलाइट और पुराने रोडवेज अड्डे से यात्री ही नहीं मिले।
विज्ञापन

पुराने रोडवेज बस अड्डे से हरिद्वार और देहरादून के लिए करीब छह बसें रवाना होती हैं। इसके अलावा कानपुर, इलाहाबाद, आजमगढ़, रूपैडिहा डिपो की बसें भी हरिद्वार रवाना होती हैं। चमोली में आपदा की सूचना मिलने के बाद शाम को इन बसों को यात्री नहीं मिले। प्रदेश सरकार की ओर से कोई गाइड लाइन न मिलने की वजह से बरेली और रुहेलखंड डिपो की बसें रोज की तरह रवाना हुई लेकिन उन्हें यात्री नहीं मिले। हरिद्वार और देहरादून की ओर से सुबह से ही कोई बस बरेली नहीं पहुंची।
शाम को हरिद्वार और देहरादून जाने वाले यात्री रोडवेज बस अड्डे पहुंचे। कंडक्टरों ने देहरादून और हरिद्वार जाने के लिए आवाज लगाकर उन्हें बैठाया लेकिन बस चलने के बाद उन्हें नजीबाबाद तक के ही टिकट दिए गए। इस पर कंडक्टरों का यात्रियों से विवाद भी हुआ। कंडक्टरों का कहना था कि नजीबाबाद के आगे का रास्ता साफ होगा तभी टिकट बढ़ाया जाएगा। शाम को रुहेलखंड डिपो की एक बस 22 सवारियां लेकर गई जबकि दूसरी बस खाली ही हरिद्वार रवाना हुई। देर रात इलाहाबाद, रूपैडिहा, कानपुर, इलाहाबाद डिपो की बसें भी रोडवेज अड्डे पहुंची लेकिन उन्हें सवारियां नहीं मिली।
विज्ञापन

हरिद्वार-देहरादून जाने वाली ट्रेनों पर भी असर
रविवार को जंक्शन से हरिद्वार/देहरादून जाने वाली वाराणसी-हरिद्वार जनता एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून दून एक्सप्रेस, हावड़ा-हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस और हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस रवाना हुई लेकिन चमोली में ग्लेशियर फटने के बाद रात आठ बजे तक पानी हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंचने की आशंका देखते हुए ज्यादातर यात्रियों ने अपने रिजर्वेशन रद्द करा दिए। मुरादाबाद रेल डिविजन की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली किसी ट्रेन को शार्ट टर्मिनेट नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें