फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया रोस्टर नहीं अब होगी सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण के नजरिये से संवेदनशील माने जा रहे शहर के बाजार में भीड़भाड़ पर काबू करने के लिए प्रशासन अब रोस्टर लागू करने के बजाय सख्ती से काम लेगा। शनिवार को प्रमुख व्यापारी नेताओं के साथ रोस्टर तय करने के लिए आयोजित वेबिनार में ऑड-ईवन फार्मूले पर व्यापारियों की ओर से कोई सहमति न बन पाने के बाद डीएम ने यह फैसला लेते हुए बाजारों और कंटेन्मेंट जोन में सख्ती बढ़ाने का आदेश भी दे दिया। इसके साथ संक्रमितों को अस्पताल पहुंचाने और उनके संपर्क में आने वालों की जांच कराने का रिस्पॉन्स टाइम भी कम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने दो दिन पहले प्रदेश के सर्वाधिक सक्रिय संक्रमित वाले जिलों में ऑड-ईवन फार्मूले के आधार पर बाजार खुलवाने का आदेश दिया था ताकि भीड़भाड़ के साथ संक्रमण की रफ्तार पर भी काबू बना रहे। दो दिनों से बाजार में फिर रोस्टर लागू होने की संभावना से व्यापारियों में खलबली मची हुई थी। शनिवार शाम प्रशासन की ओर से व्यापारियों के साथ आयोजित वेबिनार कई प्रस्तावों पर बातचीत के बावजूद बेनतीजा रही। इसके बाद देर रात डीएम ने बाजार में रोस्टर लागू करने से इनकार करते हुए इसके बजाय सख्ती करने का निर्देश दे दिया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का मकसद संक्रमण की रफ्तार रोकने का है। इसके लिए सप्ताह में पांच दिन बाजार खुलने और दो दिन तक मिनी लॉकडाउन रहने का जो रोस्टर चल रहा है, वही जारी रहेगा। भीड़ पर काबू रखने के लिए सभी मजिस्ट्रेट और पुलिस को बाजार या किसी दुकान पर भीड़ लगने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कहीं भी नियम-कायदे टूटते दिखे तो उस दुकान या पूरे इलाके के बाजार को बंद करा दिया जाएगा।
कन्टेनमेंट जोन में भी अब और बढ़ेगी सख्ती
कई बाजार कन्टेनमेंट जोन के तहत आ गए हैं। डीएम ने वहां सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। राजेंद्रनगर, प्रेमनगर, सुभाषनगर, साहूकारा, सुरेश शर्मा नगर, जोगीनवादा, जगतपुर, कटरा चांद खां, कालीबाड़ी, श्यामगंज, बीसलपुर रोड आदि इलाकों में हर दिन संक्रमित मिल रहे हैं। डीएम ने कहा है कि कन्टेनमेंट जोन में किसी तरह की लापरवाही या ढिलाई पर आम लोगों पर ही नहीं पुलिस वालों पर भी कार्रवाई होगी। शनिवार और रविवार को बाजार बंदी के दौरान सैनिटाइजेशन भी और बढ़ाने को कहा गया है।
विज्ञापन

नए रोस्टर के बजाय बाजार को खोलने का जो रोस्टर चल रहा है, वही लागू रहेगा। बाजारों में आपसी दूरी का पालन कराने के लिए सख्ती करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं लापरवाही मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। - नितीश कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें