फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नहीं लगाने होंगे कोषागार के चक्कर, घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पेंशनरों को हर वर्ष जीवन प्रमाणपत्र कोषागार में जमा करने के झंझट से राहत मिलने वाली है। अब वे घर बैठे प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए जीवन प्रमाण और आधार फेस आईडी एप डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन

मुख्य कोषाधिकारी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, नवंबर और दिसंबर में पेंशन निकालने के लिए पेंशनर्स को काेषागार आना पड़ता है। अब ऑनलाइन व्यवस्था के तहत पेंशनर जीवन प्रमाणपत्र वेबसाइट jeevanpraman.gov.in पर लॉगिन कर या मोबाइल एप जीवन प्रमाण और आधार फेस आईडी को इंस्टाल करना होगा।
इसके बाद आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भरनी होगी। ओटीपी से सत्यापन होगा। फिर पेंशन संबंधी जानकारी दर्ज कर जीवन प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। अगर प्रक्रिया में दिक्कत आ रही है, तो पेंशनर्स नजदीकी डाकखाना, जनसेवा केंद्र में आधार कार्ड की जानकारी और बायोमीट्रिक इंप्रेशन के माध्यम से भी जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन सबमिट करा सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कोषागार आने की जरूरत खत्म होगी। साथ ही कतारों से भी निजात मिलेगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें