रोजगार के नए अवसर पैदा करने की मंशा
बीडीए उपाध्यक्ष ने नए प्रावधानों से होने जा रहे लाभ की जानकारी देते हुए कहा कि अगर कहीं कोई अड़चन आए तो तत्काल संपर्क करें। शासन की मंशा प्रदेश के विकास को रफ्तार देने के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करने की है। इसलिए लंबे समय तक चले मंथन के बाद आवासीय क्षेत्र में कुछ शर्तों के साथ व्यावसायिक निर्माण और मिश्रित भू-उपयोग की भी अनुमति प्रदान की गई है।
बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने बताया कि तय समयसीमा में बिना अड़चन के मानचित्र स्वीकृत कराने की तैयारी है। मानचित्र स्वीकृति में कहीं कोई दिक्कत आती है तो समाधान कराएंगे। अवैध निर्माण की भी निगरानी रहेगी।