भैया दूज के मद्देनजर शहर में वाहनों का डायवर्जन किया गया है। एक नवंबर को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक शहर में भारी वाहनों पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। भारी वाहन के पकड़े जाने पर उसका चालान कर दिया जाएगा।
0-रामपुर की रोडवेज के आने वाली रोडवेज की बसें मिनी बाईपास से सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चौपुला की ओर नहीं निकल पाएंगी। यह बसें इज्जतनगर, डेलापीर, पीलीभीत बाईपास, सेटेलाइट से चौकी चौराहा होकर पुराने बस अड्डे तक जाएंगी। इसी सड़क के रामपुर की ओर बसों को निकाला जाएगा।
0-चौकी चौराहा, चौपुला से कोई भी रोडवेज बस सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मिनी बाईपास रामपुर की ओर नहीं जा सकेगी।
0-पीलीभीत की ओर से आने वाले भारी वाहन जो बदायूं की तरफ जाएंगे, वह विलयधाम इन्वर्टिस और फरीदपुर होते हुए निकाले जाएंगे। वापसी भी इसी रास्ते से होगी।
0-नैनीताल से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़े बाईपास फरीदपुर होते हुए बदायूं जाएंगे।
0-बदायूं रोड से आने वाले भारी वाहन रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड़ होते हुए फरीदपुर होकर निकलेंगे। चौकी चौराहे की ओर से कोई वाहन नहीं आएगा।
0-सेटेलाइट बस अड्डे से कोई भारी वाहन चौकी चौराहा लाल फाटक की ओर नहीं जा सकेंगे।
बसों और ट्रेन में विशेष इंतजाम
भाईदूज पर यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए रोडवेज और रेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। बरेली मंडल में बसों के करीब 200 फेरे बढ़ा दिए हैं। जिस रूट पर यात्रियों की अधिक संख्या होगी, वहां के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी। पांच नवंबर तक दिल्ली के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की जा रही है क्योंकि दिल्ली से आने वाले व्यक्ति अब फिर से काम काज के लिए दिल्ली रवाना होंगे। ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं।