फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों का नहीं, विजय माल्या का कर्जा माफ किया 

Tue, 14 Feb 2017 01:02 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
No es mala, la deuda perdonada, Vijay Mallya, - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की करीब आधे घंटे की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निशाने पर रहे। उन्होंने भाषण में विजय माल्या सहित  50 बड़े अमीरों के कर्जा माफी और नोटबंदी को मुद्दा बनाया। गन्ना किसानों के जख्म पर भी मरहम लगाने का प्रयास किया। इस दौरान बसपा का जिक्र तक नहीं किया।
विज्ञापन

बिशप मंडल इंटर कालेज में कांग्रेस और सपा गठबंधन के नौ प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के कई करोड़ गरीबों का कर्जा माफ करने की चिंता नहीं हैं। उन्होंने तो बड़े उद्यमियों का 140 लाख करोड़ का कर्जा माफ कर दिया। जिसमें विजय माल्या का माफ किया गया छह लाख करोड़ का कर्जा भी शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि वह स्विस बैंक की ओर से उपलब्ध कराई गई काले धन वालों की सूची को उजागर करने से कतरा क्यों रहे हैं। 
पीएम मोदी के मेक इन इंडिया पर राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि देश में सब कुछ चाइना का लाया जा रहा है। मेक इन इंडिया कहां है, अपने देश को कहीं मेक इन चाइना बनाने की तैयारी तो नहीं है। दूसरी ओर सपा और कांग्रेस गठबंधन की प्रदेश में सरकार बनने पर युवाओं के लिए सुपर स्पेशलाइज हाई क्वालिटी के ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की, जिसमें देश की बड़ी बड़ी सेवाओं की परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था होगी। जिससे यहां के बेरोजगारों को रोजगार और उच्छी नौकरियां मिल सकें। इतना ही नहीं हमारी सरकार प्रदेश में ही रोजगार के साधन पैदा कर हर जिले का मेड इन यूपी और इंडिया तैयार करेगी। 
विज्ञापन

सभा में झारखंड के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, महापौर डा. आईएस तोमर, पूर्व सांसद प्रवीन सिंह ऐरन, सपा नेता अनिल शर्मा, सपा महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष असलम चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष कमलेश ठाकुर, प्रत्याशी मुजाहिद हसन खां, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, नरेंद्र पाल सिंह ने विचार व्यक्त किए। संचालन शमीम अहमद ने किया, जबकि स्वागत एवं आभार जिलाध्यक्ष राम देव पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें