फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में नहीं मिले एटीएम उखाड़ने वाले बदमाश, खाली हाथ लौटी पुलिस

विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए एटीएम उखाड़ने वाले चोर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

प्रेमनगर में हुई वारदात के दौरान 13 लाख का कैश था एटीएम में
विज्ञापन

एक कैमरे की फुटेज में बदमाश की पीठ दिखी, दूसरा कैमरा खराब

बरेली। प्रेमनगर में एचडीएफसी बैंक के जिस एटीएम को उखाड़कर ले जाने की कोशिश की गई, उसमें 13 लाख की करेंसी थी। एटीएम के कैमरे में एक बदमाश की तस्वीर कैद हुुई है लेकिन इसमें उसका चेहरा सामने नहीं आ सका है। सिर्फ पीठ दिख रही है। बदमाशों की तलाश में उत्तराखंड गई पुलिस की टीम भी खाली हाथ लौट आई है।
प्रेमनगर में नैनीताल रोड पर गुलाबराय इंटर कॉलेज के सामने उमेश गुप्ता के मार्केट में एचडीएफसी बैंक का एटीएम लगा है। शनिवार रात करीब ढाई बजे सफारी गाड़ी से पहुंचे तीन-चार बदमाशों ने एटीएम को उखाड़ लिया। बदमाश जब गाड़ी में रखने के लिए एटीएम को रस्सी बांधकर खींच रहे थे तभी चीता मोबाइल टीम पहुंच गई। इससे बदमाश एटीएम छोड़कर भाग गए। चीता मोबाइल के सिपाहियों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वे चकमा देकर भोजीपुरा की ओर निकल गए। बाद में घटना में प्रयुक्त सफारी गाड़ी भोजीपुरा में लावारिस हालत में बरामद हो गई। जांच में पता चला कि गाड़ी सुभाषनगर से चोरी की गई थी। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम उत्तराखंड भी गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को बैंक खुलने पर एटीएम की जांच की गई तो सामने आया कि उसमें 13 लाख की नकदी थी। वहीं, एटीएम कक्ष में लगा एक कैमरा भी क्षतिग्रस्त मिला। बैंक अफसरों ने पुलिस को बताया कि विशेषज्ञों की टीम आने पर ही उसकी फुटेज निकाली जा सकेगी। एटीएम बूथ की छत पर लगे कैमरे में घटना की कुछ फुटेज कैद हुई हैं, इनमें एक बदमाश उखाड़े गए एटीएम में रस्सी बांध रहा है और फिर उसे खींचा जा रहा है, लेकिन इनमें किसी का चेहरा नहीं आया है, सिर्फ एक बदमाश की पीठ दिख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें