कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बरेली। मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बरेली पहुंचे। पार्टी कार्यालय पर उन्हाेंने प्रेस कॉन्फ्रें स की। कहा कि कांग्रेस प्रदेश में विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। किसी दल से गठबंधन नहीं होगा। प्रदेश भर में कांग्रेस जोन स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है। उसी सिलसिले पार्टी के नेता पहुंचे थे।
राष्ट्रीय सचिव थौकिर आलम ने कहा कि प्रदेश में हर जोन स्तर पर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। बरेली के एक होटल में बुधवार को समापन होगा। उसमें मंडल के सभी जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पहुंचेंगे। इसी सिलसिले में वह मंगलवार को बरेली पहुंचे। यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि जनता अब सपा, बसपा और भाजपा की असलियत जान चुकी है। इन दलों ने प्रदेश को सिर्फ बर्बादी की ओर धकेला है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प होगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार, प्रदेश महासचिव फूल कुंवर, जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप, जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी, पूर्व सांसद प्रवीण एरन, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ल, जिला प्रवक्ता राज शर्मा, दिनेश दद्दा समेत अन्य मौजूद रहे।