फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोहरे की वजह से नौ ट्रेनें निरस्त, सवा छह घंटे देरी से आई सहरसा एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी में ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफॉर्म पर घंटों ठिठुरते रहे यात्री
विज्ञापन

बरेली। कोहरे के चलते रविवार को नौ ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। 13 ट्रेनें देरी से आईं। 05578 सहरसा गरीबरथ स्पेशल सबसे ज्यादा सवा छह घंटे देरी से आई। इंतजार में यात्री ठिठुरते रहे।
22453 राज्यरानी सुपरफास्ट डेढ़ घंटे देरी से आई। 22489 वंदेभारत एक्सप्रेस समय से चली पर 14308 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से आई। 15910 अवध-असम एक्सप्रेस तीन घंटे, 12588 गोरखपुर अमरनाथ सुपरफास्ट ढाई घंटे, 13152 सियालदह एक्सप्रेस तीन घंटे, 12204 सहरसा गरीब रथ दो घंटे देरी से आईं। 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। 14205 अयोध्या एक्सप्रेस, 15211 जननायक एक्सप्रेस आधे घंटे देरी से और 13151 सियालदह एक्सप्रेस 1:10 घंटे देरी से रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें रहीं निरस्त
04365 बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर, 12491 जम्मूतवी मोरध्वज सुपरफास्ट, 14618 पूर्णिया कोट जनसेवा एक्सप्रेस, 12584 लखनऊ डबलडेकर, 22552 दरभंगा-अंत्योदय सुपरफास्ट, 14004 मालदा टाउन एक्सप्रेस, 22424 गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस, 43203 बरेली-चंदौसी-अलीगढ़ एक्सप्रेस, 64176 बरेली रोजा पैसेंजर निरस्त रहीं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें