फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिन में सताती रही सर्द हवा, कोहरे की गिरफ्त में बीती रात

विज्ञापन
विज्ञापन
- तेज हवा से कोहरा छंटा, धूप निकलने से ढाई डिग्री चढ़ा दिन का पारा
विज्ञापन


बरेली। सप्ताह भर बाद चली तेज हवा ने शहर पर बिछी कोहरे की चादर को उड़ा दिया। दोपहर में करीब तीन घंटे तक धूप निकली, पर हवा की वजह से बेअसर रही। अधिकतम पारा 2.5 डिग्री बढ़त के बाद 16.5 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। रात का पारा एक डिग्री लुढ़ककर 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 29 दिसंबर से शहर पर कोहरे की चादर बिछने लगी थी। पांच दिन तक धूप नहीं निकली। सर्द हवा से शहरवासी ठिठुरते रहे। तीन और चार जनवरी को आधे से एक घंटे तक धूप निकली, पर बेअसर रही। रविवार को सुबह घना कोहरा रहा। शीतलहर सताती रही पर 11 बजे तेज हवा चली तो दोपहर 12 बजे से आसमान साफ होने लगा। साढे 12 बजे धूप निकली तो लोग छत पर जा पहुंचे। शाम साढ़े चार बजे तक सर्द हवा के बीच धूप में बैठे लोग राहत की तलाश करते रहे। धूप निकलने से हवा में नमी का स्तर 20 फीसदी गिरकर सौ से 80 फीसदी पहुंच गया। सोमवार सुबह घने कोहरे से होगी, फिर धूप निकलने का अनुमान है।
विज्ञापन


मौसम इनपुट
16.5
8.2
सुबह-शाम घना कोहरा रहेगा। धूप निकलेगी। सर्द हवा चलेगी।
सूर्योदय 7:05
सूर्यास्त 5:31
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें