बिहार, पूर्वांचल, पंजाब, जम्मू की ओर जाने-आने वाली सभी गाड़ियां हुईं लेटलतीफी का शिकार
बरेली। कोहरे और शीतलहर के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। बरेली होकर गुजरने वाली अप-डाउन नौ गाड़ियां बुधवार को निरस्त रहीं। बिहार, पूर्वांचल, पंजाब, जम्मू की ओर जाने-आने वाली 20 से ज्यादा गाड़ियों ने यात्रियों को इंतजार कराया।
12327 उपासना एक्सप्रेस, 64177 बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर, 54075 बरेली-दिल्ली पैसेंजर, 15128 काशी विश्वनाथ, 15910 अवध-असम, 15074 त्रिवेणी, 14618 जनसेवा, 18104 टाटानगर और 14003 मालदा टाउन एक्सप्रेस निरस्त रहीं।
12469 कानपुर-जम्मूतवी सुपरफास्ट तीन घंटे देरी से आई। 14308 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, 15623 कामाख्या एक्सप्रेस, 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस, 13019 बाघ एक्सप्रेस, 14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस, 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ सुपरफास्ट, 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस, 15909-10 अवध-असम एक्सप्रेस, 15009 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस, 20505 राजधानी एक्सप्रेस, 15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 13151 कोलकाता एक्सप्रेस, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस, 13307-08 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस, 13005 अमृतसर-हावड़ा मेल, 15119 वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस समेत 20 से ज्यादा गाड़ियां लेटलतीफी का शिकार रहीं। संवाद