फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांच सौ बच्चों में से नौ कुपोषण की चपेट में मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में इलाज के लिए पहुंचे पांच सौ बच्चों में से नौ कुपोषण की चपेट में मिले। जिससे उन्हें कमजोरी और अन्य बीमारियां हावी थीं। वहीं, 3,818 मरीजों की जांच के बाद नौ गर्भवती समेत 18 मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. अजमेर सिंह के मुताबिक संतुलित आहार न मिलने से बच्चे कुपोषण की चपेट में आ जाते हैं। इससे रोग प्रतिरोधी क्षमता कम होती है। वहीं, एंटी नेटल केयर के तहत 128 गर्भवती की जांच की गई। नौ गर्भवती हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में रहीं।
जिन्हें ऑब्स, गायनेकोलॉजिस्ट से परामर्श के लिए रेफर किया गया।स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार मेले में 32 पात्रों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बने।
विज्ञापन

बुखार के 240, आंख के 33, मनोरोग के 18, धूम्रपान छोड़ने के लिए 79, लिवर के 67, सांस के 294, पेट के 459, टीबी संदिग्ध 509 समेत अन्य मरीजों को दवा और परामर्श दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें