फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेना में नौकरी के नाम पर नौ लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपी ने आंवला निवसी युवक से नौ लाख रुपये ठग लिए। कई महीनों के बाद जब आरोपी ने रुपये नहीं लौटाए तो पीड़ित ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आंवला निवासी सचिन प्रजापति ने दी तहरीर में बताया कि कुछ माह पूर्व भमोरा थाना क्षेत्र के एक युवक से जान पहचान हो गई थी। इस पर उसने कहा कि एक फौजी से मेरी जान पहचान है। फौजी के बहनोई आर्मी में नौकरी लगवा रहे हैं। वह उनकी बातों में आ गया। आरोपी के बैंक खाते से चार लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने ओडिशा जाने को कहा, पर वहा पर वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद पांच लाख रुपये और ले लिए। काफी महीने के बाद भी नौकरी न लगने पर ठगी का अहसास हुआ। एसओ सनी चौधरी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें