बीडीए ने बड़ा बाईपास से सटे कई गांवों में शुक्रवार को अभियान चलाकर नौ अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया। पुलिस फोर्स के साथ बीडीए की टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ तीन घंटे से ज्यादा अभियान चलाया।
विज्ञापन
लालपुर गांव में नत्थू नम्बरदार और महेंद्र की ओर से कराए गए निर्माण ढहाए गए। रूपापुर गांव में मनोज प्रधान का निर्माण ध्वस्त करा दिया। अहिलादपुर गांव में छह निर्माण ढहाए गए। इनका निर्माण प्रेम साहू, लोटन सिंह, चेतराम, राजेश पटेल, सियाराम ने कराए थे। अहिलादपुर में कुछ लोगों ने निर्माण ध्वस्त कराने का विरोध भी किया लेकिन वह टीम को निर्माण की स्वीकृत का नक्शा नहीं दिखा सके। अभियान चलाने वाली टीम में प्रशासन की ओर से अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम और बीडीए के उपसचिव के अलावा सहायक अभियंता एके सिंह, जेई पीके वर्मा, शिवकुमार और एसपी पाल शामिल रहे। बीडीए अफसरों का कहना है कि अवैध निर्माण कराने वालों को नोटिस भी दिया गया है।