फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रात का तापमान आठ, ठंड के बढ़े ठाठ निमोनिया के बढ़े मरीज, 10 बच्चे भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। पछुआ के थपेड़ों से रात का पारा लुढ़ककर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ठिठुरन सताने लगी है। पांच दिन में इसमें करीब चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री था जो मंगलवार को गिरकर 8.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे बच्चों पर निमोनिया का खतरा बढ़ गया है। फिलहाल, जिला अस्पताल के वार्ड में 10 बच्चे भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक, मौसम में आए बदलाव की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी है। इस वर्ष निमोनिया दिवस की थीम हर सांस की सुरक्षा रखी गई है। इसका उद्देश्य है कि हर व्यक्ति समाज में निमोनिया के खिलाफ जागरूकता फैलाए और फेफड़ों की सुरक्षा पर ध्यान दे।
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मेंद्र का कहना है कि समय पर टीकाकरण, स्वच्छता और संतुलित पोषण निमोनिया से बचाव के सबसे प्रभावी उपाय हैं। पीले रंग के कफ के साथ खांसी, तेज बुखार, छाती में दर्द, सांस लेने में कठिनाई और कमजोरी महसूस होना आदि निमोनिया के लक्षण हैं। बचाव के लिए आहार में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजें जैसे आंवला, अदरक, नींबू आदि को शामिल करें।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉॅ. राहुल वाजपेयी ने बताया कि बुजुर्ग भी निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। वायरल फीवर, खांसी, बुखार, पेट दर्द आदि बीमारियों के मरीज भी बढ़े हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें