फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निधि आपके निकट में सुलझीं पीएफ से जुड़ीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के निधि आपके निकट 2.0 के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम सोमवार को मीरगंज चीनी मिल में आयोजित हुआ। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त अनिल कुमार ने पीएफ से जुड़ीं समस्याओं का समाधान किया।
विज्ञापन

साथ ही, भारत सरकार की ओर से चल रहीं रोजगार संबंधी प्रोत्साहन योजनाओं के बारे में बताया। कर्मचारियों से जल्द से जल्द यूएएन एक्टिवेट करने की अपील की गई ताकि ईएलआई स्कीम का लाभ मिल सके। वहीं, मुरादाबाद में मनोज कुमार गुप्ता की ओर से चंदौसी रोड पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।
पेंशनरों को जीवन प्रमाणन के लिए कार्यालय की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 0581-2510832, 9410686028, 0581-2510628, 0591-2488188 की जानकारी दी गई, ताकि पेंशन भुगतान के लिए संपर्क कर सकें और जिन पेंशनर्स का निधन हो चुका है वे कार्यालय को सूचना दे सकें।
विज्ञापन

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने कर्मियों को भविष्य निधि, पेंशन, बीमा संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। प्रतिष्ठानों से सभी पात्र कर्मचारियों का भविष्य निधि अंशदान समय से जमा कराने, ई-नॉमिनेशन करवाने की अपील की। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें