फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदा अब ससुराल वालों के साथ साझी गृहस्थी में चाहती हैं रहना

विज्ञापन
निदा खान - फोटो : self
विज्ञापन
बरेली। पति शीरान रजा खां के साथ लंबी मुकदमेबाजी के बाद निदा अब उनके साथ ही रहना चाहती हैं। निदा ने कोर्ट में अर्जी देकर कहा है कि शीरान को उन्हें साझी गृहस्थी में रखने का आदेश दिया जाए। इस अर्जी पर अदालत में 17 मार्च को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

एसीजेएम प्रथम की अदालत में दी गई अर्जी में निदा ने कहा है ससुराल वालों ने उन्हें 16 जुलाई, 2015 को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तब से वह अपने पिता के घर में रह रही हैं। उनके पिता अब रिटायर हो गए हैं। ऐसे में वह पिता पर बोझ बनना नहीं चाहतीं हैं। कानूनन उनका भरण पोषण करना उनके पति की जिम्मेदारी है। घरेलू हिंसा कानून की धारा 17 के मुताबिक, उनका यह अधिकार है कि वह साझी गृहस्थी में रहें। भले ही उनका इस में कोई हक हो या नहीं। हाल ही में शीरान रजा खां ने दूसरा निकाह भी कर लिया है। निदा ने कोर्ट से निवेदन किया कि शीरान और उनके घरवालों को आदेश दिया जाए कि वह उन्हें साझी गृहस्थी में रहने का अधिकार दें। कोर्ट ने इस अर्जी पर सुनवाई के लिए 17 मार्च की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें