फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 'सिर काटकर चौराहे पर लटका दूंगा', आला हजरत खानदान की बहू रहीं निदा खान को मिली धमकी

Sat, 27 Jul 2024 08:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के आला हजरत खानदान की बहू रहीं निदा खान को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने अपनी जान का खतरा जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजी गई है।
विज्ञापन
निदा खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में आला हजरत खानदान की बहू रहीं निदा खान को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सिर काटकर चौराहे पर लटकाने की धमकी दी गई है। निदा खान ने मुख्यमंत्री व बरेली पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


अदालत ने बृहस्पतिवार को निदा की अपील पर घरेलू हिंसा के मामले में किराये के मद में शीरान रजा की तरफ से दिए जाने वाले चार हजार रुपये को बढ़ाकर दस हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया था। इसके अलावा जुर्माने के तौर पर तीन लाख की जगह एकमुश्त दस लाख रुपये देने के आदेश दिए थे। 

निदा का कहना है कि इस आदेश के बाद शुक्रवार को उन्हें एक्स पर धमकियां मिल रही हैं। धमकी देने वाले ने लिखा है कि तेरा सिर काटकर चौराहे पर लटका दूंगा। अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर लगाया ये आरोप
निदा ने भी एक्स पर लिखा है कि जब भी वह अपने हक की लड़ाई लड़ती हैं, तब उन्हें इस तरह के धमकियां मिलती हैं और बरेली पुलिस खामोश रहती है। निदा का कहना है कि शीरान के खिलाफ गुजारा भत्ता न देने पर गिरफ्तारी वारंट जारी है। पुलिस का काम है या तो गुजारा भत्ता दिलाए या शीरान को गिरफ्तार करे, लेकिन पुलिस जानबूझकर शीरान को गिरफ्तार नहीं कर रही है। 

निदा ने अपनी जान का खतरा भी जताया है। इससे पहले भी निदा को इस तरह की धमकियां मिलती रही हैं। उन्होंने इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज कराया था। निदा का कहना है कि पुलिस ने उनके मुकदमों में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें