रिठौरा। हाईवे की जद में आई जमीन व मकान का मुआवजा दिए बगैर कब्जा करने पहुंची एनएचएआई की टीम को लोगों ने खदेड़ दिया। उन्होंने प्रशासन से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है।
कस्बे की कृष्णानगर काॅलोनी में दो दर्जन लोगों के मकान व भूखंड सितारगंज हाईवे की जद में आ गए हैं, लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया है। मुआवजा पाने के लिए पीड़ित लोग सांसद, विधायक समेत आलाधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। तीन दिन पहले पीड़ितों ने सांसद छत्रपाल गंगवार को ज्ञापन देकर मुआवजा दिलाने की मांग की थी। बृहस्पतिवार दोपहर निर्माण कार्यों के लिए हाईवे कर्मी जेसीबी लेकर पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने इसका विरोध किया। नोकझोंक बढ़ने के बाद लोगों ने लाठी लेकर मशीन चालकों को खदेड़ दिया। संवाद