फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शादी के कुछ दिन बाद प्रेमी के साथ नवविवाहिता गई, पुलिस ने खोज निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। प्रेम-प्रसंग के चलते एक नवविवाहिता अपनी शादी के कुछ दिन बाद प्रेमी के साथ चली गई। मामले में नवविवाहिता का जब कहीं सुराग नहीं लगा तो उसकी मां ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने खोज करते हुए दोनों को पकड़ लिया है। दोनों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला अपने परिवार के साथ रहती है। उसने अपनी बेटी का विवाह 18 अप्रैल को महानगर के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक के साथ किया था। शादी के तीन दिन बाद विवाहिता अपने मायके आ गई। इसी बीच विवाहिता मौका मिलते ही प्रेमी के साथ चली गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों को खोजकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, विवाहिता अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है। वहीं, दूसरी ओर मामले की जानकारी मिलते ही विवाहिता के ससुराल वालों ने उसे अपने साथ ले जाने से मना कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें