फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नव विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
शेरगढ़। अर्चना यादव का फाइलफोटो
विज्ञापन
शेरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव बंजरिया जागीर में एक 28 वर्षीय नवविवाहिता महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर मायके में खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बंजरिया जागीर निवासी नरेश पाल ने अपनी 28 वर्षीय पुत्री अर्चना यादव का विवाह 10 फरवरी को थाना इज्जत नगर के गांव कलापुर नरेन्द्र सिंह के साथ की थी। अर्चना पिछले दो दिन पहले पति के साथ भैया दूज पर मायके आई थी। पर्व के बाद पति वापस चला गया और अर्चना यादव मंगलवार को ससुराल जाने की बात कहते हुए मायके में ही रुक गई। परिजनों के मुताबिक मंगलवार सुबह अर्चना ससुराल कलापुर जाने की तैयारी कर रही थीं। काफी देर बाद परिजन कमरे के अंदर पहुंचे तो वहां कुंडे के सहारे अर्चना का शव फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट
सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिस पर लिखा था कि वह अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रही हैं। उनके मायके वालों की कोई गलती नहीं है। वह ससुराल में खुश नहीं हैं। मायके वालों का आरोप है कि ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने से तंग आकर अर्चना ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। इधर, थाना अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद

शेरगढ़। अर्चना यादव का फाइलफोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें