फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Hospital Fire: महिला अस्पताल की एसएनसीयू में सात दिन तक नहीं भर्ती होंगे नवजात

Thu, 30 Nov 2023 08:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। घटना के बाद रेफर किए गए एक नवजात की मौत हो गई थी। हादसे के बाद अब एमसीएच विंग में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। 
विज्ञापन
एसएनसीयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के महिला अस्पताल स्थित एमसीएच विंग में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे होने तक एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में नवजात भर्ती नहीं किए जाएंगे। उन्हें तब तक बदायूं मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाएगा। बृहस्पतिवार को जन्मे बच्चे सामान्य रहे। कोई रेफर नहीं हुआ है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को महिला अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं सामान्य रही। करीब 310 पर्चे बने और पैथोलॉजी यूनिट में भी 70 से ज्यादा जांच हुईं। बच्चों को टीका लगवाने के लिए भी परिजन पहुंचते रहे। 

सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद के मुताबिक अचानक हुए हादसे के बाद ओपीडी, इमरजेंसी, सिजेरियन डिलीवरी संबंधी सेवाएं प्रभावित हुई थी। अब अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों में कोई घबराहट नहीं है। सामान्य प्रसव कराए जा रहे हैं। बताया कि डीएम के निर्देशानुसार ओपीडी में डॉक्टरों का ड्यूटी चार्ट चस्पा कर दिया गया। एक ही रजिस्टर में डॉक्टरों की हाजिरी लग रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ताकि भविष्य में किसी हादसे की आशंका न रहे
सीएमएस के मुताबिक एसएनसीयू में वायरिंग का एमसीवी पैनल से सुचारू कनेक्शन नहीं था। अचानक बिजली कटौती पर यूनिट में आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं है। मंगलवार रात वायरिंग की मरम्मत के बाद मुख्य पैनल से बिजली आपूर्ति शुरू हुई थी। अब सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के बाद ही एसएनसीयू का संचालन किए जाने का निर्णय लिया गया है। ताकि आगे हादसे की आशंका न
रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें